भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: चौथम रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र में जवाहरनगर और लगमा के बीच शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कॉर्पियो सहित चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक की पहचान स्थानीय भिड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रेम कुमार अपने गांव भिड़िया से खाना लेकर जीजा को देने के लिए लगमा गांव जा रहे थे। इसी दौरान जवाहरनगर और लगमा गांव के बीच तेज गति से आ रही सस्कॉर्पियो ने उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, चालक वाहन सहित फरार टक्कर लगने के बाद प्रेम कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घट...