भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेन्द्र की रिपोर्ट खगड़िया। जिले के मानसी आरपीएफ ने रेलवे फाटक तोड़ने के जुर्म में फरार वाहन चालक को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेश कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चालक बेगूसराय जिले के चकिया थानांतर्गत काशहा बरियाही वार्ड 14 निवासी स्व.बलदेव यादव का पुत्र मेघन यादव है। उसके विरुद्ध मानसी आरपीएफ में कांड संख्या 329/2008 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। समपार फाटक तोड़ने के जुर्म में तथा समय से कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उसके विरुद्ध जारी गैर जमानतीय वारंट पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार अभियुक्त के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...