Bhagalpur News: खगड़िया : युवक को सांप ने काटा, किया अस्पताल में भर्ती
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट : बेलदौर, एक संवाददाता। जलावन लाने के क्रम में एक युवक को गुरुवार को सांप ने काट लिया। मिली जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां वह इलाजरत है। इलाज के बाद डाॅक्टर उसकी स्थिति नियंत्रण में बता रहे हैं। पीड़ित युवक का पहचान नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी बिंदेश्वरी साह के 18 वर्षीय पुत्र अंकु कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय पीड़ित युवक अपने घर के पूरब स्थित अपने बगीचे से जलावन लाने के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में घटनास्थल पर सांप ने उसे बाएं पैर के अंगूठे में काट लिया। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि स्थिति में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.