Bhagalpur News: खगड़िया : मारपीट कर किया घायल, पीएचसी में भर्ती
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी उपेंद्र मुखिया की पत्नी गीता देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते मारपीट कर घायल कर जेवरात छीन लेने की शिकायत की है। घायलावस्था में मां-बेटी का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया जा रहा है। घटना बुधवार के सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक उसकी छह वर्षीया नतिनी आवृत्ति कुमारी ने सड़क पर लघुशंका कर दिया। इससे नाराज हो नामजदों ने आवेदिका के साथ ही उसकी पुत्री रूणा देवी को मारपीट कर घायल कर सोने एवं चांदी का जेवरात छीन लिया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.