Bhagalpur News: खगड़िया : मारपीट कर किया घायल, थाना में तीन लोगों के विरुद्ध दिया आवेदन
भागलपुर, नवम्बर 5 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता। कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर दस निवासी सुबोध यादव की पत्नी सेंपी देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर जेवरात एवं नकदी छीन लेने की शिकायत की है। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक घटना के समय वह अपने छत पर से सूखा जलावन लेकर नीचे उतर रही थी। इसी क्रम में नामजदों ने लोहे के रड से मारपीट कर घायल कर दिया एवं कान में पहने सोने की बाली, गले में पहने मंगल सूत्र एवं घर में रखे नकद 23 हजार रुपये ले लिया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.