Bhagalpur News: खगड़िया : महिला को सांप ने काटा, किया इलाज के लिए भर्ती
भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता दिघौन पंचायत के बंदेहरा बासा (थलहा) निवासी विलास पासवान की 50 वर्षीया पत्नी उमा देवी को बुधवार को सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय पीड़िता अपने खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी क्रम में सांप ने उसके दाहिने पैर के अंगूठे में काट लिया। जिससे आनन फानन में उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि हालत में सुधार है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: घनश्यामपुर:घर में झाड़ू लगाने के दौरान महिला को सांप ने डसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.