Bhagalpur News: खगड़िया : भोजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने के आरोपी युवक को चौथम से किया गिरफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 19 -- Bhagalpur News: चौथम (खगड़िया) से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट भोजपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर ठगी करने के एक आरोपी को चौथम थाना क्षेत्र के चौथम गांव से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित स्थानीय चौथम गांव निवासी विनोद राय का पुत्र वरुण कुमार बताया जा रहा है। भोजपुर पुलिस ने चौथम थाना पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। उस पर आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए एक युवती से पहले दोस्ती की, फिर उसे अपने जाल में फंसाकर करीब चार लाख रुपये की ठगी कर ली। बताया जा रहा है कि वरुण ने सोशल मीडिया पर गलत बायोडाटा और अन्य जानकारी देकर युवती का भरोसा जीता था। भोजपुर पुलिस को इसी मामले में उसकी तलाश थी। सूचना मिलने पर भोजपुर पुलिस चौथम पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से वरुण कुमार को गिरफ्तार कर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.