भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: बेलदौर (खगड़िया) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट दिघौन पंचायत के दिघौन पश्चिमी गांव के कब्रिस्तान के निकट शनिवार को बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से उस पर सवार एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल महिला का पहचान मधेपुरा जिला के आलमनगर प्रखंड के खापुर पंचायत के रतवारा थाना क्षेत्र के खापूर पंचायत के अस्सी बीघा गांव निवासी राजकुमार मंडल के लगभग पैंतीस वर्षीय पत्नी खुशबू देवी के रूप में की गई है। घायल महिला के पुत्र मुकेश कुमार के मुताबिक वे अपनी मां के साथ बाइक से अपने घर से पीरनगरा गांव में रह रहे एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी क्रम में दिघौन पंचायत के रुक्मिणियां गांव कब्रिस्तान...