भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेन्द्र की रिपोर्ट परबत्ता I मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा लतीफ पंचायत के मड़ैया शर्मा टोला में पैसे के लेनदेन में मारपीट कर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई I मृतक की पहचान 70 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने पड़ोसी और उसके परिजनों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र शर्मा और उसके एक पड़ोसी के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते मंगलवार की रात विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उसके परिजनों ने सुरेंद्र शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में सुरेंद्र शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिये सीएचसी लाया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई I सीएचसी में जांचोपरांत मृत घोषित कर दि...