Bhagalpur News: खगड़िया : पुल से टकराई बाइक, दो युवक हुए घायल
भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: चौथम। एक प्रतिनिधि मां कात्यायनी स्थान के समीप गुरुवार को बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, चौथम थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी मनोज साह के पुत्र सुमित कुमार और संतोष साह के पुत्र राजकुमार एक ही बाइक पर सवार होकर बदला घाट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मां कात्यायनी स्थान के समीप बाइक अचानक असंतुलित हो गई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.