भागलपुर, नवम्बर 5 -- Bhagalpur News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा एनएच-31 चौक थाना के समीप पुलिस ने शराब के नशे में धुत तीन युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।बुधवार को रात्रि गश्ती के दौरान दल का नेतृत्व कर रहे सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ गश्ती कर रहे थे। उसी दौरान एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति उधर से गुजरे। पुलिस बल ने शक होने पर उनकी बाइक को रुकवाया। जांच के दौरान जब तीनों से पूछताछ की गई और उनके पास नजदीक जाकर बात की गई, तो उनके मुंह से शराब की तेज गंध महसूस हुई। ​इसके तुरंत बाद पुलिस ने एहतियात बरतते हुए तीनों युवकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की। मशीन में सांस की जांच करते ही तीनों द्वारा शराब पीने की प...