भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: परबत्ता से अमोद कुमार तिवारी की रिपोर्ट भरतखंड पुलिस कस्टडी से फरार नामजद क़ो पुलिस ने शनिवार को दूसरे दिन गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बंदी यदुवंशनगर गांव निवासी जयशंकर यादव के पुत्र प्रीतम कुमार बताया जा रहा है I प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 2 जुलाई क़ो भरतखंड पुलिस क़ो गुप्त सूचना मिली कि यदुवंशनगर गांव स्थित एक खंडहर में कई स्मैकर का जुटान हुआ है। मौक़े पर पुलिस ने खंडहर की घेराबंदी कर तीन युवकों क़ो गिरफ्तार कर लिया I हालांकि तीनो युवकों की तलाशी के दौरान पुलिस क़ो स्मैक हाथ नहीं लगा I इधर भरतखंड थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश के आलोक में की गई छापेमारी के दौरान तीन युवको क़ो धारा -128 /बीएनएसएस के तहत उचित कार्रवाई के लिये शुक्रवार को अनुमंडल दंडाधिकारी गोगरी भेजा ...