भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के मॉनसी नगर पंचायत कीमंगलवार को आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में खुटिया-घरारी सड़क का नामकरण शहीद धन्ना-माधव करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम मनाने, खेल, शिक्षा, सफाई, समाजसेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित करने का भी फैसला लिया गया। वही सफाई व्यवस्था के अलावा खराब पड़े लाइट को दुरुस्त करने पर चर्चा की गई। नल जल योजना पीएचईडी विभाग द्वारा हैंडओवर के बाद नए सिरे से टेंडर कर काम किए जाने की बात कही गई। तब तक पीएचईडी के वर्तमान पंप चालक की सेवा लिए जाने व मानदेय भुगतान का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन उपमुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन ने ...