Bhagalpur News: खगड़िया : दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, परिजनों में पसरा मातम
भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि शहर स्थित रेल ओवरब्रिज पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत माड़र गांव निवासी कमल कुमार का 22 वर्षीय पुत्र संगम कुमार बताया जा रहा है। परिजनों ने सदर अस्पताल में बताया कि संगम शहर के बिजली ग्रिड के समीप एक लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार को वह किसी काम से बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज पर दूसरी बाइक से उसकी आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि संगम पढ़ाई कर अपना भविष्य संवारने में जुटा था, लेकिन अचानक हुए सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.