भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता। विजयादशमी के अवसर पर तेलिहार एवं नगर पंचायत के श्रीपुर के ग्रामीणों के द्वारा बुधवार की देर संध्या में रावण का पुतला दहन किया गया। तेलिहार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा रावण के पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमेटी के द्वारा लगभग 50 फीट ऊंचे रावण का पुतला बना कर दहन किया गया। पुतला दहन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद तेलिहार मुखिया सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने आगंतुक अतिथियों को चुनरी भेंटकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : नरपतगंज में 50 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन, उमड़ा जनसैलाब रावण दहन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए ...