भागलपुर, जुलाई 20 -- Bhagalpur News: रिपोर्ट कुणाल कुमार की रिपोर्ट खगड़िया, एक प्रतिनिधिनगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर रेलवे ढाला के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक ग्रामीण चिकित्सक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संसारपुर गांव निवासी स्व. रामेश्वर राम का 38 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुधीर कुमार ग्रामीण चिकित्सक के रूप में कार्य करते थे। सोमवार को वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के बाद मृतक के परिजनो...