भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि कटिहार-बरौनी रेल खंड पर पसराहा और गौछारी स्टेशनों के बीच पोल संख्या 95/5 के समीप, निर्माणाधीन पसराहा-सुल्तानगंज फोरलेन रेल ओवरब्रिज के पास अप ट्रैक पर गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत इसकी सूचना पसराहा थाना पुलिस को दी। ​सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, एसआई बुल्लू चौधरी और एएसआई राजेश कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। बुरी तरह से फ्रैक्चर था। पुलिस ने घटनास्थल से दो एंड्रॉइड और एक की-पैड वाला मोबाइल बरामद किया है, जिसकी मदद से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिन...