भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहरजा हॉल्ट में शनिवार को ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय बेला सिमरी गांव निवासी स्वर्गीय लेधु महतो के 46 वर्षीय प्रभात महतो के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार वह खगड़िया न्यायालय परिसर में खैनी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।समस्तीपुर से सहरसा जा रही ट्रेन संख्या 55566 डाउन पैसेंजर में सवार होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक के पास वैध एमएसटी (मासिक सीजन टिकट) भी था और वह नियमित दैनिक यात्री थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए रेलवे हॉल्ट पर यात्र...