Bhagalpur News: खगड़िया : जीप से टक्कर के बाद ऑटो सवार चार यात्री घायल
भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: परबत्ता, खगड़िया ले जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत महेशलेट मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर 2 बजे मार्शल जीप से टक्कर में ऑटो पर सवार चार यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकरायी। खंभे के सहारे ऑटो रुक गया, वरना वाहन के गड्ढे में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों में मोजाहिदा गांव निवासी मो. बादरुद्दीन की पत्नी अफसाना खातून, उसकी बेटी वीणा खातून, बेटा रेहान व इंदिरानगर रुपौली गांव निवासी मुकेश राय की पत्नी जोगनी देवी शामिल हैं। मौके पर मौजूद वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सोनू कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहन से उठाकर सीएचसी पहुंचाया। इधर डॉ. हरिनंदन शर्मा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.