भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: गोगरी, खगड़िया सुमन कुमार की रिपोर्ट गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-18 स्थित चकयुसूफ में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में 30 वर्षीया एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला वार्ड संख्या-18 निवासी मोहम्मद इसराफिल की पत्नीबताई जा रही है। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल महिला ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भैसुर, देवरानी और उनके बच्चों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया। बड़े भैसुर इस जमीन विवाद में 50 हजार रुपये मांग रहे थे। रुपये नही देने पर विवाद बढ़ गया, जिसके परिणामस्वरूप यह मारपीट हुई। स्थानीय ...