भागलपुर, नवम्बर 5 -- Bhagalpur News: तीन बच्चों का आईजीआईं एमएस और एक का पीएमसीएच में होगा उपचार 102 एम्बुलेंस से अभिभावकों के साथ भेजा गया पटना खगड़िया, नगर संवाददाता

चार बच्चों को उपचार के लिए पटना भेजा गया राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जन्मजात बीमारियों से पीड़ित बच्चों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को खगड़िया जिले के चार बच्चों को बेहतर उपचार के लिए पटना भेजा गया। इनमें तीन बच्चे कटे होंठ एवं कटे तालु की समस्या से पीड़ित हैं, जबकि एक बच्चे को कटे होंठ की सर्जरी के बाद टांका खुलवाने के लिए पटना रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तीन बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच एवं उपचार के लिए इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थ...