Bhagalpur News: खगड़िया : जनता दरबार में पंद्रह मामले किए गए निष्पादित
भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: बेलदौर (खगड़िया) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन के सभागार में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सुनवाई के बाद पुराने 15 मामले को निष्पादित कर दिया गया, जबकि नए आए सात मामले को पंजीकृत कर दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस जारी कर अगले सप्ताह सुनवाई के लिए विचाराधीन रखा गया। जनता दरबार में मामले की सुनवाई आरओ सत्यनारायण झा ने की, जबकि इसमें थानाध्यक्ष अजीत कुमार, अंचल लिपिक पंकज कुमार आदि ने आवश्यक सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.