Bhagalpur News: खगड़िया : छापेमारी में मद्यनिषेध अधिनियम के फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के पसराहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झंझरा गांव से एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त स्वर्गीय विष्णु शर्मा का पुत्र राजेश शर्मा बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पसराहा थाना में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 171/2026 दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इधर पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव आया हुआ है। जिसके बाद शुक्रवार की रात्रि में यह छापामारी की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक पूछताछ पूरी की और फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.