Bhagalpur News: खगड़िया : छापेमारी में एक गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
भागलपुर, अगस्त 11 -- Bhagalpur News: बेलदौर (खगड़िया), एक संवाददाता। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धारा 128/70 के तहत मामला दर्ज के पश्चात उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में गोगरी कोर्ट भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नगर पंचायत निवासी राजेन्द्र रजक के पुत्र विजय रजक के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस गश्ती के दौरान उसे एएसआई पंकज कुमार ने उसके विधि विरूद्ध हरकत को देखकर गिरफ्तार किया था। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: ठगी मामले में एक गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.