Bhagalpur News: खगड़िया : घर से नकदी एवं जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट : बेलदौर, एक संवाददाता। बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी ब्रह्मदेव साह के घर में अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर नकद एक लाख रुपये ,सोने चांदी का जेवरात एवं खाना बनाने एवं खाने का बर्तन आदि की चोरी ली। घटना गुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़ित ब्रह्मदेव साह के पुत्र राजा कुमार ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत करते हुए कहा है कि चोरों ने घर ककी खिड़की होकर घर में प्रवेश कर घर में रखे ट्रंक का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात एवं अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.