भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: बेलदौर (खगड़िया) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट पुलिस ने गिरफ्तार ठग को पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने बुधवार को ठगी के आरोप में एक युवक को पकड़ा था। आरोपी की पहचान सीमावर्ती मधेपुरा जिले के रघुनाथपुर गांव निवासी रोशन कुमार के रूप में की गई। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, रोशन पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में सक्रिय था। वह भोले-भाले ग्रामीणों को लालच देकर ठगी करता था। बुधवार को वह महर्षि मेही आश्रम के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। यह भी पढ़ें- Khagaria News: ग्रामीणों ने ठग को पकड़कर पुलिस को सौंपा ग्रामीणों ने उसे घेरकर पूछताछ की। उसके जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर ग्रामीणों का शक पुख्ता हो गया।ग्रामीणों ...