भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट वर्ष 2026-27 खरीफ फसल के अगहनी धान की क्रॉप कटिंग जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत के सैदपुर राजस्व में मंगलवार को किया गया। बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि आयोजन सूची का चौथा क्रॉप खेसरा 990 किसान उमेश कुमार उदय 10x5 में मीटर किया गया। इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी संतोष तिवारी, अपर सांख्यिकी पदाधिकारी शिव शंकर सिंह, बीडीओ राजीव कुमार, सीओ लीलावती कुमारी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुशांत, प्रयोगकर्ता सन्नी कुमार, किसान सलाहकार जय प्रकाश कुमार साह, समाजसेवी संतोष कुमार, संजीत कुमार आदि उपस्थित थे। बीडीओ ने बताया कि परीक्षण उपज 37 किलोग्राम 90 ग्राम हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...