भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बेलदौर, एक संवाददाताइतमादी पंचायत के गांधीनगर ( पंचबीघी ) गांव में बुधवार से 48 घंटे का रामधुन यज्ञ की शुरुआत हो गई। इसमें प्रमुख रूप से सहरसा जिला के महिला मंडली, शंकर बाल मंडली, सहराम पिंतोंझिया बिजली करंट मंडली एवं शांति निकेतन तूफान संगीत कला मंडली गवास को आमंत्रित किया गया है। रामधुन यज्ञ की शुरुआत के पहले आयोजकों के द्वारा 251 कन्याओं के सहयोग से कलश यात्रा निकाली गई जो यज्ञ स्थल से खाली कलश माथे पर लेकर कोसी किनारे पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भर कर पूरे गांव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुंच कर इसका समापन किया। कलश यात्रा में कन्याओं के अलावा दर्जनों की संख्या में घुड़सवार, श्रद्धालुओं एवं पोषक क्षेत्र के अभिभावकों ने गाजे बाजे के साथ भाग लेकर इसे सफल बनाने...