भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेंद्र कुमार बबलू की रिपोर्ट बिजली करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका जिले के अलौली थानान्तर्गत तिलकनगर कामाथान गांव निवासी कैलाश राम की 50 वर्षीया पत्नी रुणा देवी बताया जा रहा है। परिजनों ने शनिवार को सदर अस्पताल में बताया कि शुक्रवार देर पोल से तार टूट कर गिरा था। अंधेरे में पोल के तार के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। आनन फानन में अलौली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव के साथ पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। बिजली जेई अनुपम कुमार ने बताया कि महिला घर में मोबाइल चार्ज में लगा रही थी उसी समय करंट लगी। इधर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। घटना के परिजनों का र...