भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेंद्र कुमार बबलू की रिपोर्ट जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित सुपर जिला क्रिकेट लीग में लर्निंग क्रिकेट एकेडमी (एलसीए), खगड़िया ने अपने शानदार प्रदर्शन से डायमंड क्रिकेट क्लब (डीसीसी), गोगरी को 214 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया। शहर के जेएनकेटी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलसीए खगड़िया ने ने प्रतियोगिता में अपनी दूसरी बड़ी जीत दर्ज की। एलसीए के बल्लेबाजों ने पहले बल्ले से रनों की बरसात की, फिर गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को सस्ते में समेटकर जीत पर मुहर लगा दी। बल्लेबाजों ने धमाल मचाते हुए 35 ओवर में 329 रन बनाये। यह भी पढ़ें- Khagaria News: एलसीए खगड़िया ने जेएनकेटी क्रिकेट क्लब को 87 रनों से हराया मुकाबले में टॉस जीतकर डीसीसी गोगरी ने पहले क्षेत्र रक्षण करने का...