भागलपुर, सितम्बर 19 -- Bhagalpur News: बेलदौर (खगड़िया) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिघौन गांव निवासी स्वर्गीय आनंदी चौधरी के पुत्र स्वागतम चौधरी के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर थाना में वर्ष 2002 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: 17 साल से फरार आरोपी तुलो यादव गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...