भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: कुणाल कुमार की रिपोर्ट खगड़िया, एक प्रतिनिधिजिले के पसराहा थाना क्षेत्र स्थित हरिवंश नारायण इंटर विद्यालय महाद्दीपुर, बन्देहरा के सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) में बुधवार को आग से बचाव और सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ​कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनील कुमार, शिक्षक राकेश कुमार रोशन, अरविंद मंडल, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, महताब आलम, अंजू कुमारी, कृष्ण सिंह, अमन कुमार और कौशल कुमार मौजूद थे। अग्निशामक कर्मियों लक्ष्मी कुमारी, रितेश कुमार और लाल बाबू ने छात्र-छात्राओं को गैस सिलेंडर, शॉर्टसर्किट या अन्य कारणों से लगने व...