भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट बच्चों की प्रतिभा को निखारने, बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने और विद्यालय व अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से शनिवार को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), महद्दीपुर, बंदेहरा में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। बिहार की गौरवशाली परंपराएं विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और सीखने के प्रति उत्साह की आकर्षक झलक देखने को मिली। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक गौतम कुमार ने की। संगोष्ठी का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गईं विभिन्न हस्तनिर्मित कलाकृतियां और आकर्षक मॉडल रहे। बच्चों की मेहनत, कल्पनाशीलता और सृजनात्मक सोच को देखकर अभिभावकों एवं उपस...