Bhagalpur News: खगड़िया : अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, एक युवक हुआ घायल
भागलपुर, नवम्बर 5 -- Bhagalpur News: चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र के लगमा गांव के निकट गुरुवार को एक अनियंत्रित बाइक चालक बिजली पोल से जा टकराई। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर एसआई संतोष सिंह पहुंचे। उन्होंने घायल को उठाकर चौथम सीएचसी पहुंचाया। जहां घायल युवक का इलाज डॉ ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा पुनर्वास निवासी राम रूप सदा के पुत्र मसूदन सदा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक बाइक से करूआमोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित हो गया। जिससे वह पोल से जा टकराया। घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया था। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.