भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के अलौली थाना क्षेत्र के छिलकौरी चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार 14 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान छिलकौरी गांव निवासी मुकेश कुमार के पुत्र मयंक राज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार,शुक्रवार की शाम मयंक घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान छिलकौरी चौक के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अलौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार के पूर्वाह्न 11 बजे खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। छात्र की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजन...