भागलपुर, अगस्त 14 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी विकास यादव की पत्नी फुलकुमारी देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही वार्ड के सुलेंद्र यादव के पुत्र अंकित कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मां-बेटे के साथ मारपीट करने की शिकायत की है। घटना गुरुवार की संध्या साढ़े आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद ने उसके पुत्र के घरेलू मामले को लेकर झूठा दोषी साबित कर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामले की जानकारी पर जब आवेदिका बेटे को बचाने पहुंची तो नामजद ने उसके साथ भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करने के साथ मारपीट किया। इसके साथ ही घर में रखे समान को तोड़ फोड़ कर खाना बनाने वाले चूल्हा को भी ध्वस्त कर दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...