भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता। डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर आठ पनशलवा गांव निवासी अमीरचंद सिंह के पुत्र संजीव कुमार ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने पड़ोसी तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मकान एवं जमीन का बंटवारा किए बगैर अपने हिस्से के मकान पर जबरन पक्का मकान बनाने की शिकायत की है। आवेदन में आवेदक ने अपने पड़ोसी सह हिस्सेदार सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि वे सभी एक साजिश के तहत मकान एवं जमीन पर दखल-कब्जा करने की नीयत से गत पंद्रह दिनों से निर्माण कार्य कर रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीण पंचों से करने पर नामजद उनके फैसले को मान्य नहीं कर रहा है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...