Bhagalpur News: खगड़िया: स्नान के दौरान 14 वर्षीय एक किशोर कोसी नदी में लापता
भागलपुर, अक्टूबर 18 -- Bhagalpur News: चौथम, खगड़िया से जीतेंद्र चौथम प्रखंड अंतर्गत सरसवा पंचायत के शीशवा गांव में रविवार दोपहर कोसी नदी में नहाने के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर डूबकर लापता हो गया। लापता किशोर स्थानीय सरसावा पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी मो. नेहाल आलम का पुत्र मो. तहसीन आलम बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वही स्थानीय मुखिया मो. मुजाहिद ने घटना के संबंध में कहा कि रविवार की दोपहर एक बजे के करीब दो से तीन लड़के कोसी नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान मो. तहसीन आलम नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। किशोर की तलाश को लेकर स्थानीय लोग नदी में खोजबीन में जुटे हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.