भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के मानसी रेलवे स्टेशन पर मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच के बाथरूम के पास लावारिस स्थिति में दो थैला में रखे 44 बोतल विदेशी शराब जीआरपी ने बरामद की। मानसी जीआरपी थानाध्यक्ष रवि भूषण ने मंगलवार को बताया कि सहरसा अंचल की टीम के साथ कार्रवाई में कुल 9.450 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई ।इस संबंध में रेल थाना मानसी में अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शराब व कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...