भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: खगड़िया नगर संवाददाता। अयोध्या से तीर्थ कर घर लौट रहे जिले के मोरकाही थानान्तर्गत दक्षिणी माड़र गांव के दंपती समेत तीन लोगों की मोकामा में सड़क हादसे में मौत की खबर से मंगलवार को पूरा गांव दहल गया। मंगलवार की सुबह फोरलेन स्थित फ्लाईओवर के डिवाइडर से कार टकराने के बाद माड़र गांव के 55 वर्षीय पवन प्रसाद उर्फ कामो, उसकी 50 वर्षीया पत्नी सुलोचना देवी और 28 वर्षीय चालक सदरे आलम की मौत हो गई। मंगलवार की शाम तीनों लोगों के शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतकों में माड़र मोती चौक निवासी पवन प्रसाद उर्फ कामो और उनकी पत्नी सुलोचना देवी तथा माड़र दक्षिण टोला निवासी चालक सदरे आलम शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही गांव में मातम पसरा ...