Bhagalpur News: खगड़िया: मारपीट कर किया घायल, थाना में दिया आवेदन
भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता। डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर दो उसराहा गांव निवासी मालो महतो की 46 वर्षीया पत्नी रत्तो देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के मां बेटी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर जेवरात छीन लेने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद की के पत्नी के यहां उसका एक हजार रुपये बकाया था। जिसे मांगने पर नाराज हो नामजद एवं उसकी मां ने गाली गलौज करते हुए पति-पत्नी के साथ ही पुत्र गौतम कुमार को मारपीट कर घायल कर नाक एवं कान में पहने सोने की नकमुन्नी एवं कानबाली छीन ली। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.