भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: चौथम से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाले बदला-नगरपाड़ा तटबंध पर इन दिनों जगह-जगह रेनकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तटबंध की संवेदनशीलता को देखते हुए शनिवार को देवका के समीप रेनकट से प्रभावित स्थलों का मरम्मतीकरण कराया गया। दोपहर करीब एक बजे तक जल संसाधन विभाग की देखरेख में संवेदनशील स्थानों पर मरम्मतीकरण का कार्य जारी रहा। मरम्मतीकरण के दौरान मौके पर दंडाधिकारी के रूप में जी रामजी के जेई प्रवीण कुमार, चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। बताया जाता है कि देवका के समीप बीएन तटबंध के निर्माण को लेकर मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इसी मामले की ...