भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता। नगर पंचायत के काली स्थान चौक के निकट सोमवार की संध्या में बाइक की ठोकर लगने से एक वृद्ध घायल हो गया। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घायल वृद्ध की पहचान नगर पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह निवासी 65 वर्षीय रामशरण साह के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक वृद्ध पैदल अपने घर की ओर आ रहे थे, इसी क्रम में बाइक चालक ने उसे ठोकर मार दी। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने हालत में सुधार बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...