Bhagalpur News: खगड़िया: देसी कट्टा एवं कारतूस के साथ एकबदमाश गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देसी कट्टा एवं एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उस पर शस्त्र अधिनियम के सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी का पहचान नगर पंचायत के श्रीपुर निवासी स्वर्गीय गंगा साह के पुत्र चुनचुन साह के रूप मे की गई है। मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर एवं पुलिस को मिली ठोस इनपुट पर सोमवार की देर संध्या में छापामारी की गई, जिसमें यह सफलता हाथ लगी। उन्होंने बताया कि लगातार यह कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.