भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जीतेंद्र की रिपोर्ट गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत धनखेता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय धनखेता गांव के रहने वाले अस्तु यादव के 25 वर्षीय पुत्र ज्वाला यादव बताया जा रहा है। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया। बताया गया कि जमीन विवाद को लेकर बुधवार की देर रात्रि में युगल यादव एवं सगिन यादव के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान ज्वाला यादव को एक गोली लग गई। घटना की खबर पर गोगरी पुलिस के मौके पर पहुंचते ही दोनो पक्ष फरार हो गए। वही पुलिस ने घायल को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में ...