भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: चौथम, एक प्रतिनिधि। चौथम प्रखंड क्षेत्र के ठुठी पंचायत भवन में मंगलवार को जनसहयोग सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर का उद्घाटन अधिकारियों की टीम, पंचायत की मुखिया प्रीति कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि पप्पू कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना रहा।

आवश्यक प्रक्रिया इस दौरान 22 प्रकार के सरकारी लाभों से पात्र लोगों को जोड़ने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां ग्...