भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच लाख रूपए फिरौती के लिए अपहरण किए गए एक ढाई वर्षीय बालक को पुलिस ने अपहरण के पांच घंटे के अंदर बेगूसराय से बरामद करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बेगूसराय जिले के सिंघौल थानांतर्गत सिंघौल डीह गांव निवासी रामशीष पोद्दार का पुत्र बलराज कुमार व हिटलर कुमार के रूप में की गई है। दोनों गिरफ्तार बदमाश रिश्ते में सहोदर भाई हैं। बताया जा रहा है कि बालक के अपहरण के बाद इसकी शिकायत गंगौर थाने में गुरुवार को परिजनों द्वारा की गई। यह भी पढ़ें- Siwan News पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की प्राथमिकी अपहरण किए जाने की जानकारी मिलने के साथ ही एसपी भानू प्रताप सिंह ने गंगौर थानाध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान एवं डीआईयू की टी...