Bhagalpur News: खगड़िया: कोलवारा पंचायत के भोरकाठ वार्ड 2 में जलजमाव से ग्रामीण आक्रोशित
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- Bhagalpur News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कोलवारा पंचायत अंतर्गत भोरकाठ वार्ड नंबर 2 में जलजमाव की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। सड़क पर चारों तरफ गंदा और बदबूदार पानी जमा रहने के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि घरों से घिरे इस गड्ढेनुमा रास्ते से आने-जाने के दौरान ग्रामीणों के पैरों में छाले तक पड़ने लगे हैं। इस नारकीय जीवन से निकलने के लिए उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। ग्रामीण खुदो मंडल, रामचंद्र मंडल, आशीष कुमार, सुरेंद्र मंडल, अशोक मंडल, प्रदीप मंडल, कांति मंडल, ओकिल मंडल और किशोरी मंडल ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए मंगलवार को बताया कि उसके घर इसी गंदे पानी के स्रोत के पास स्थित है। जिसके कारण उन्हें मजबूरन रोजाना इसी बदबूदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.