भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: अमोद कुमार की रिपोर्ट नगर पंचायत स्थित थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने इंटर स्कूल, कन्हैयाचक से शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने कंप्यूटर सेट व महत्वपूर्ण सामानों की चोरी कर ली I इस घटना में रात्रि प्रहरी की मानें तो वे स्कूल में थे तथा आधा दर्जन बदमाशों ने हथियार के बल पर कंप्यूटर रूम का दरवाजा तोड़कर कंप्यूटर सेट आदि सामानों की चोरी कर ली I घटना बाद रात्रि प्रहरी सूचना हेडमास्टर व 112 नंबर पुलिस क़ो दी। सूचना बाद मौक़े पर पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात की, लेकिन इस घटना क़ो लेकर स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैंI लोगों का कहना है कि थाना से महज 50 मीटर पर जब बदमाशों ने घटना क़ो अंजाम देकर चला गया तो थाना क्षेत्र के दूर दराज इलाके की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही कहा जा सकता ह...