Bhagalpur News: खगड़िया: एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, फंदे से लटका मिला शव
भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: खगड़िया से सुमन कुमार की रिपोर्ट गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राटन गांव में मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान राटन गांव निवासी सीताराम महतो का 25 वर्षीय पुत्र भवेश कुमार उर्फ भविष्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भवेश कुमार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा नही हो सका है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस द्वारा एफएसएल टीम को बुलाकर भी घटनास्थल की जांच कराई गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन उसके बड़े भाई के ससुर के श्राद्ध कर्म में शामिल होने जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत सैदप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.